बरपाली के जनपद चुनाव में नीता राकेश यादव पड़ रहे बाकी प्रत्याशियों पर भारी, बड़ी अंतर से दे सकते हैं मात

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : इस बार बरपाली जनपद का चुनाव उतना रोमांचक नहीं रह गया है। जनपद सदस्य के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें नीता राकेश यादव को एकतरफा समर्थन मिल रहा है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि नीता राकेश यादव बाकी प्रत्याशियों को एक बड़े अंतर से मात दे सकती हैं।

जनपद पंचायत करतला के क्षेत्र क्रमांक 14 बरपाली से इस बार चार महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जनपद बरपाली में दो ग्राम पंचायत आते हैं जिसमें बरपाली और पकरिया शामिल है। बरपाली से अनीता राजू खत्री, राजेश्वरी अज्जू दास महंत, माधुरी प्रकाश महंत मैदान में हैं वहीं सलिहाभांठा पंचायत की नीता राकेश यादव बरपाली जनपद से चुनाव लड़ रही है। हालांकि नीता राकेश यादव बरपाली जनपद से नहीं है फिर भी उनको बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है। इसके पीछे की वजह है नीता के पति राकेश यादव का मिलनसार व्यवहार और समाज सेवा। राकेश यादव हमेशा लोगों के बीच बने रहते हैं और समाज सेवा करते रहते हैं। जनता के राशन कार्ड, आवास आदि और भी जनहित कार्य कराने में हमेशा सहयोग करते रहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि राकेश हर किसी से विनम्रता से मिलते हैं और सबको सम्मान देते हैं। यही वजह है कि नीता राकेश यादव को क्षेत्र की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है जिससे ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नीता राकेश यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को एक लंबे अंतर से मात दे सकते हैं।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -