Evm का रोना रोएगी कांग्रेस…. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ)  :  निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई है। मीडिया से बातचीत में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, कांग्रेस EVM का रोना रोएगी! छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भाजपा में जश्न शुरू हो गया है। कोरबा में संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोट से हरा दिया है।

वहीं बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांगेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हरा दिया है। रायगढ़ में भी जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से शिकस्त दी है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है।

इसके साथ ही जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं।

Latest News

एनटीपीसी सीपत क्षेत्र में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला शव…

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  एनटीपीसी सीपत परियोजना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ठेका कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

More Articles Like This

- Advertisement -