CG NEWS : बच्चे की तरह मां गंगा की गोद में खेलते नजर आए डिप्टी सीएम अरुण साव

Must Read

महाकुंभ नगर में त्रिवेणी संगम में स्नान लगाने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम अपने पूरे मंत्रिमडल के साथ यहां पहुंचे हैं. सभी भक्ति में डुबे हुए नजर आए. प्रयागराज एयरपोर्ट से मेला क्षेत्र आने के बीच सभी ने बस में भजन भी गाया. फिर सभी संगम पहुंचे. यहां छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव मां गंगा की गोद में अठखेलियां करते नजर आए. वे नदी में ऐसे खेल रहे थे मानों जैसे कोई बालक मां की गोद में खेलता है.

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि बहुत ही आनंद की अनुभूति हो रही है गंगा मईया की गोद में. सनातन के महापर्व महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिला है. मन में बड़ा आनंद है. देश और छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना हम गंगा मईया से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि माता की गोद में जिस तरह बच्चे होते हैं, वैसी ही अनुभूति यहां पर हो रही है.

राज्यपाल, सीएम, मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक सभी पहुंचे प्रयाग

बता दें कि महाकुंभ में स्नान करने राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट के मंत्री, बीजेपी के विधायक, सांसद और कांग्रेस के 6 विधायक आज प्रयागराज पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा आज छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस के भी विधायक प्रयागराज आए हैं. संगम में स्नान कर सभी पुण्य के भागी बनेंगे. साथ ही मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे.

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -