दर्री थाना क्षेत्र में रहस्यमयी हत्या: सुमित मिरी की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से मिली, एटीएम हत्या की आशंका

Must Read

कोरबा, 11 फरवरी 2025। दर्री थाना क्षेत्र के गेट नंबर-3, एनटीपीसी नहर कैनाल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह के समय स्थानीय लोगों ने एक aयुवक का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा। युवक की पहचान सुमित मिरी (27 वर्ष), पिता देवानंद मिरी, निवासी बलगी शांति नगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

युवक के शव को देखने के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटनास्थल से एक एचएफ डीलक्स बाइक (CG12BL7497) और एक मोबाइल बरामद हुआ है। शव रस्सी और गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक का शरीर पेड़ से झूलता देख इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह दिशा मैदान के लिए निकले कुछ लोगों ने यह दृश्य देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

परिवार में शोक, इलाके में सनसनी

परिजनों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, घर में मातम पसर गया। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या किसी ने युवक की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

फिलहाल पुलिस युवक के मोबाइल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उसने किससे संपर्क किया था। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -