CG NEWS : निर्दलीय प्रत्याशी पर टंगिया से हमला

Must Read

गौरेला पेंड्रा मरवाही. जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के पतगवां गांव में शराबी युवक ने निर्दलीय प्रत्याशी पर टंगिया से जानलेवा हमला किया. इस दौरान मौजूद लोगों ने युवक के साथ से टंगिया छीना, जिससे प्रत्याशी बाल-बाल बचे. पीड़ित की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.  बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश के चलते उसने हमला किया है.

जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से रत्नेश तिवारी निर्दलीय प्रत्याशी हैं. वह अपने समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी शराबी युवक दुर्गेश कश्यप आया और उस पर टंगिया से हमला कर दिया. मौजूद लोगों ने टंगिया छीना, जिससे प्रत्याशी रत्नेश तिवारी बाल-बाल बचे. एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि पीड़ित प्रत्याशी की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -