BREAKING: अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) का प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद 5 फरवरी से प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

अस्थायी नियुक्ति, पूर्णकालिक डीजीपी की घोषणा शेष

सरकार की ओर से अभी तक स्थायी डीजीपी की घोषणा नहीं की गई है, इसलिए अरुण देव गौतम अस्थायी रूप से डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही राज्य सरकार नई नियुक्ति को लेकर फैसला ले सकती है।

लंबे प्रशासनिक अनुभव के धनी हैं अरुण देव गौतम

अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस में एक काबिल और अनुभवी अधिकारी माना जाता है। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और कानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से संभालने की उनकी क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -