लिव इन में गर्भवती प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Must Read

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के में लिव इन रिलेशन में रह रहे एक युवक ने अपनी 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध था। युवती के प्रेग्नेंट हो जाने पर एक महीने पहले ही दोनों ने शिवमंदिर में शादी की और कोर्ट में एग्रीमेंट किया। प्रेमी को शक था कि युवती का किसी और के साथ संबंध है और बच्चा भी किसी और का है। इसी शक की वजह से उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। मामला ग्राम जयपुर का है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अनिल सिंह यादव है। इस हत्याकांड के सिलसिले में इससे पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयपुर निवासी अनिला सिंह (22) 8 माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम करीब 8 बजे किसी का फोन आने पर वह घर से गांव में जाना बताकर निकली थी। रात 10 बजे तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे फोन किया। अनिला सिंह ने बताया कि वह कुछ देर में आ रही है। वह काफी देर तक नहीं लौटी और दूसरे दिन उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला था।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -