कोरबा: जंगल में भालू का हमला, लकड़ी लेने गई महिला गंभीर रूप से घायल

Must Read

कोरबा। लेमरू वन परिक्षेत्र के अरसेना गांव में लकड़ी लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर कुटूरवा बीट में हुई।

गांववालों ने बचाया, वन विभाग ने दी आर्थिक सहायता
घायल महिला बीरथ बाई उरांव किसी तरह खुद को छुड़ाकर बच निकली और गांववालों से मदद की गुहार लगाई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर जयनाथ गोड़ के निर्देश पर अधिकारी अस्पताल पहुंचे और तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। बताया जा रहा है कि भालू के हमले में महिला के होठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वन विभाग ने लोगों से जंगल में सतर्क रहने की अपील की है।

Latest News

राइस मिल में हादसा , एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम

तखतपुर(आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्थित खपरी के शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक...

More Articles Like This

- Advertisement -