ये जश्न है या गुंडागर्दी! जन्मदिन का केक काटने के लिए गाड़ियों से जाम की सड़क, फिर जमकर की आतिशबाजी

Must Read

रायपुर। दौलत का नशा जब सिर पर चढ़ जाता है तो कुछ लोग हुड़दंग करने और दूसरों के लिए समस्या पैदा करने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने डीडी नगर थाना क्षेत्र में रायपुरा चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर गाड़ियां लगाकर रोड जाम कर दिया और जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान उन्होंने केक काटने के साथ-साथ जमकर आतिशबाजी भी की, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर करीब आधे घंटे तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। राजधानी की सड़क पर जन्मदिन मनाने के नाम पर हुड़दंग मचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि मौजूदा समय में नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद बीच सड़क पर इन युवकों के हुड़दंग से यह तो साफ पता चलता है कि उन्हें पुलिस का किसी भी तरह का खौफ नहीं है। बहरहाल इस मामले में हुड़दंगियों पर पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है इसे लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना है कि अपने शौक को पुरा करने के लिए सड़क जाम कर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है?

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -