CG NEWS : ACB की बड़ी कार्रवाई : रिश्वतखोर प्रभारी लेखापाल गिरफ्तार

Must Read

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में एसीबी ने आज समग्र शिक्षा कार्यालय के लेखापाल अरुण सेठिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. रिश्वतखोर एकाउंटेंट ने दिव्यांग शिक्षक से पदस्थापना के नाम पर 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिलीप कुमार ने स्पेशल एजुकेटर की भर्ती का फॉर्म भरा था. सभी प्रक्रिया के बाद चयन भी हो गया. लेकिन कोंडागांव जिले में पदस्थापना के लिए लेखापाल रिश्वत की डिमांड करने लगा.

समग्र शिक्षा के प्रभारी लेखापाल अरुण सेठिया ने एक दृष्टिबाधित शिक्षक दिलीप कुमार से पोस्टिंग के लिए 30 हजार रुपए मांगे थे. इसकी शिकायत पीड़ित ने जगदलपुर एसीबी से की थी. जिसके बीद ए. सी. बी. ने छापा मारकर समग्र शिक्षा कार्यालय के प्रभारी लेखापाल अरुण सेठिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -