CG BREAKING: युवती की संदिग्ध हालत में मिली लाश

Must Read

सक्ती. देश भर में एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के सक्ती से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवती की घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी है.

जानकारी के अनुसार, युवती अपने दादा-दादी के साथ रहती थी. वहीं आज अचानक बाड़ी में उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी है.

शव मिलने की सूचना पर सक्ती पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच चुकी है. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. इस मामले में पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला बलात्कार कर हत्या का लग रहा है. जांच के बाद घटना की सच्चाई सामने आएगी.

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -