ऋण वसूली एजेंट के द्वारा दुर्व्यवहार करने पर कार्यवाही करने कलेक्टर ने लिखा पुलिस अधीक्षक को पत्र

Must Read

कोरबा/14 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री अजीत कुमार वसंत ने पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी को पत्र लिखा है कि विभिन्न माइक्रो फायनेन्स कंपनी , बैंक से ऋण लेने वाली महिलाओं के द्वारा समय सीमा में ऋण का भुगतान नहीं करने पर संबंधित माइक्रो फायनेंन्स / बैंक के एजेंट द्वारा ऋण वसूली के दौरान बलपूर्वक कार्यवाही एवं अपमानजनक व्यवहार करने पर संबंधितों के विरुद्ध कानूनी तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर ने पत्र में उल्लेख किया विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कम्पनी, बैंक एजेंट के द्वारा लोन लेने वाली महिलाओं से दुर्व्यवहार करने की उनके विरुद्ध शिकायत प्राप्त हो रही है।

फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी की शिकार एवं विभिन्न माइक्रो फायनेन्स कंपनी / बैंक से ऋण लिए महिलाओं के द्वारा समय सीमा में ऋण का भुगतान नहीं करने पर संबंधित माइक्रो फायनेंन्स / बैंक के एजेंट द्वारा ऋण वसूली के दौरान बलपूर्वक कार्यवाही एवं अपमानजनक व्यवहार / दुर्व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हो रही है। जिससे वसूली प्रक्रिया के दौरान उन्हें अनुचित तनाव या अपमान का सामना करना पड़ रहा है। ऋण वसूली एजेण्ट द्वारा किया जाने वाला ऐसा कृत्य शासकीय तथा आर.बी.आई. के दिशा निर्देशों के प्रतिकूल है।

अतः ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -