छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर : पत्रकार के मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या

Must Read

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक पत्रकार के परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया गया. इस खूनी खेल में पत्रकार की मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह घटना प्रतापपुर थाना के खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की है.

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर के डूबकापारा में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर पत्रकार के परिवार के बीच विवाद चल रहा था. विवादित जमीन पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30 वर्ष), उनकी मां बसंती टोप्पो (55 वर्ष) और पिता माघे टोप्पो (57 वर्ष) के साथ खेती करने पहुंचे. इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के रिश्तेदार भाई के परिवार के 6-7 लोग वहां पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच खेती को लेकर विवाद हो गया, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया.

इस दौरान, दूसरे पक्ष ने माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से बसंती टोप्पो और नरेश टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में माघे टोप्पो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. हमले के दौरान उमेश टोप्पो ने भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है.

Latest News

नवरात्रि में अंधेरे में डूबी रही सिंचाई कॉलोनी, बरपाली सरपंच पर भेदभाव के आरोप

वार्ड क्रमांक 12 को छोड़कर बाकी वार्डों में रोशनी, आखिर सिंचाई कॉलोनी के लोगों का क्या दोष? बरपाली(आधार स्तंभ) :...

More Articles Like This

- Advertisement -