सड़क दुर्घटना : बरपाली निवासी संतोष यादव की मौत, बाबा यादव गंभीर

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : कल देर रात चाम्पा कोरबा रोड में कोथारी के पास सड़क दुर्घटना में बरपाली निवासी संतोष यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साला टंकेश्वर यादव(बाबा यादव) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक में सवार होकर चाम्पा से बरपाली की ओर आ रहे थे। रास्ते में कोथारी के पास सड़क पर खड़ी किसी भारी वाहन से टकरा गए। दुर्घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए जिनको तत्काल चाम्पा के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने संतोष यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबा यादव को गम्भीर अवस्था में रायपुर रिफर किया गया है। बाबा यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। बाबा यादव बरपाली में स्थित सर्वमंगला ऑटो पार्ट्स का संचालक है।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -