तिलकेजा के कलमीभाटा मोहल्ले में अवैध शराब से त्रस्त महिलाएं, प्रशासन से न्याय की गुहार

Must Read

कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. स्व. बंशीलाल महतो द्वारा गोद लिए गए आदर्श ग्राम तिलकेजा के कलमीभाटा मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री ने पूरे क्षेत्र में अशांति का माहौल पैदा कर दिया है। यहां अवैध शराब का धंधा सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के ताने-बाने को तोड़ने वाला घातक जहर बन गया है।

मोहल्ले में बच्चों और युवाओं का शराब की लत का शिकार होना, उनके उज्ज्वल भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है। आए दिन शराब के नशे में झगड़े और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसने वहां के शांतिपूर्ण जीवन को तहस-नहस कर दिया है। महिलाओं और बुजुर्गों को इस स्थिति से सबसे अधिक पीड़ा हो रही है।

Latest News

नगर निगम के उपयंत्री ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तबादला या कुछ और…! सुसाइड नोट में क्या है कारण..?

बिलासपुर(आधार स्तंभ)  :  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के उपयंत्री अमर सिंह चौहान द्वारा आत्महत्या किए जाने...

More Articles Like This

- Advertisement -