निहारिका क्षेत्र में हटवाए गए ठेले-खोमचे

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  शहर क्षेत्र में आवागमन सुगम करने के लिए यातायात पुलिस, नगर पालिक निगम और परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान में सहयोग करते हुए ठेले खोमचों को हटवाया गया। मंगलवार को यह कार्रवाई सुभाष चौक निहारिका से घंटाघर के बीच की गई।

अभियान में लगे अधिकारी व यातायात ASI मनोज राठौर ने बताया कि जगह-जगह बेतरतीब ठेले खोमचे लगे होने के कारण लोग यहां ठहर कर खरीदारी करते हैं और इसके लिए अपनी वाहनों को सड़क पर आड़ा तिरछा नो पार्किंग में खड़ी कर और भीड़ लगाकर सड़क पर सुगम आवागमन को बाधित करते हैं जिससे कि दुर्घटना होने की हर समय आशंका बनी रहती है। इस तरह की कार्रवाई सभी व्यस्त सड़क क्षेत्र में की जाएगी।

Latest News

तड़पता रहा घायल,108पहुंची न समय पर 112, हुई दर्दनाक मौत

3 घण्टे लग गए आने में,ग्रामीण बोले-इतने समय में तो दशगात्र हो जाता है…! ग्रामीण अंचलों में जान पर भारी...

More Articles Like This

- Advertisement -