नाले में मिली ड्राइवर की लाश, जताई जा रही हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

Must Read

बिलासपुर (आदर स्तंभ) :  जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा नाले में मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुक्तिधाम के पास स्थित नाले में एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान सीपत थाना क्षेत्र के बरेली निवासी अमित वस्त्रकार के रूप में की।

मृतक अमित जो वर्तमान में तेलीपारा स्थित एमराल्ड होटल में ड्राइवर का काम करता था, की मौत कैसे हुई, यह सवाल अभी भी अनसुलझा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि नशाखोरी के दौरान नाले में गिरने हुई होगी, लेकिन इस मामले को हत्या की संभावना होने से नकारा भी नहीं जा सकता।

जानकारी मिली है कि चिंगराजपारा के मधुबन इलाके में रात होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है, जहां रातभर नशाखोरी की जाती है। यह इलाका नशेड़ियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मुद्दे पर कब सख्त कार्रवाई करती है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -