एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Must Read

कोरबा 03 जनवरी 2025/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय वर्ष 2025-26 अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 निर्धारित है। भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 16 जनवरी से 23 जनवरी तक तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी 2025 निर्धारित है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रवेश हेतु संबंधित विकासखण्ड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला/लाफा पाली/पोड़ी उपरोड़ा, प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में संपर्क कर निर्धारित समय अवधि में निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश हेतु नियमावली का अवलोकन तथा ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एकलव्य डाट सीजी डाट एनआईसी डाट इन पर किया जा सकता है।

Latest News

राजनांदगांव के मटन मार्केट में गरजा बुलडोजर! भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 70 दुकानों पर कार्रवाई

राजनांदगांव(आधार स्तंभ)  : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -