होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या:बेटे के साथ बाप ने पत्नी और 4 बेटियों को मारा; बेटा बोला- पिता आत्महत्या करने गए

Must Read

लखनऊ के होटल में एक परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। पिता ने बेटे के साथ मिलकर पूरा परिवार खत्म कर दिया। वारदात के बाद बेटा होटल में बैठा रहा। पुलिस पूछताछ में बेटे ने पिता के साथ वारदात की बात कबूली। कहा- पिता आत्महत्या के लिए होटल से निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

DCP रवीना त्यागी ने बताया कि बेटे का नाम अरशद जबकि पिता का नाम बदरूद्दीन है। अशरद की उम्र 24 साल है। शुरुआत में उसने बताया कि 31 दिसंबर की रात अपनी मां आसमां, 4 बहन- आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिया (19) और रहमीन (18) की हत्या की। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अरशद ने पिता के भी वारदात में शामिल होने की बात कही।

30 दिसंबर को नए साल पर सभी 7 लोग आगरा से लखनऊ आए थे। चारबाग के पास नाका इलाके में होटल शरनजीत में कमरा लिया था। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पारिवारिक कलह को हत्या का कारण बताया। हालांकि, ऐसी कौन सी वजह थी कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -