11 वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भोलेनाथ को चढ़ाई, खुद को मंदिर में कर लिया बंद; पूरे मंदिर को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस की एंट्री बैन

Must Read

सक्ती (आधार स्तंभ) :  सक्ती में अंधभक्ति की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने शंकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए अपनी जीभ काटकर भगवान को अर्पित कर दी।  घटना के बाद छात्रा लहूलुहान हालत में मंदिर में मौजूद है।  बताया जा रहा है कि जीभ काटने के बाद छात्रा ने मंदिर में खुद को बंद कर लिया है और साधना में लीन हो गई है।  इस घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।  यह पूरा मामला फ़ोगरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा गांव का है। 

जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने कागज पर एक संदेश लिखा है जिसमें उसने कहा है कि वह दो दिन बाद खुद बाहर आ जाएगी।  साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोर गुल ओर अंदर नहीं आने की चेतावनी दी है।  साथ ही उसने लिखा है कि अगर कोई अंदर आया तो खुद को मार डालेगी।  परिजनों और गांववालों ने घटना के बाद मंदिर को घेर लिया है और किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -