कोरबा में सिरफिरे आशिक को भीड़ ने सिखाया सबक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। कोरबा में एक सिरफिरे आशिक की हरकतें उसकी मुश्किलों का कारण बन गईं। बुधवार को सीएसईबी पुलिस चौकी के अंतर्गत बुधवारी बाजार में एक युवक ने युवती को परेशान किया, जिसके बाद वह लोगों के हाथों पिटाई का शिकार हो गया।

युवती की चीख पर जुटी भीड़

घटना के मुताबिक, युवक ने एक स्थान पर घुसकर युवती को परेशान किया। युवती द्वारा मदद के लिए चिल्लाने पर आसपास के लोग हरकत में आ गए और युवक को पकड़ लिया। युवक की करतूत पर नाराज लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिरफिरे युवक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने युवक को मौके पर सबक सिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Latest News

PM आवास योजना के नाम पर मांगी रिश्वत तो होगी FIR, सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

सारंगढ़-बिलाईगढ़(आधार स्तंभ) :  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृति, किस्त जारी कराने और जियो-टैगिंग के नाम पर...

More Articles Like This

- Advertisement -