कोरबा पुलिस ने गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Must Read

कोरबा। कोरबा पुलिस ने गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी के 2345 लीटर डीजल और घटना में प्रयुक्त दो बोलेरो वाहन जप्त किए हैं। इस वर्ष अब तक लगभग 15 हजार लीटर डीजल को पुलिस ने जप्त किया है।

7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पुरुषोत्तम कुमार यादव, देवचरण चौहान, राजेंद्र साहू, शेख उर्फ बिट्टू, अर्जुन सिंह, देवानंद खूंटे और रवि बरेठ शामिल हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस मामले में 6 पुलिस कर्मियों का आचरण संदिग्ध पाया गया, जिन्हें निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।

Latest News

घिरा वन अमला,छापा की नीति और नीयत पर उठे सवाल,विभाग का भेदिया लकड़ी तस्करों से मिला हुआ

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  वन विभाग की एक कार्रवाई ने अधिकारियों से लेकर छापामार टीम की नीति और नीयत पर...

More Articles Like This

- Advertisement -