कोरबा जिले में बड़ी कार्यवाही: 9 दुकानों को राजस्व विभाग ने किया सील

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  : जिले के कटघोरा नगर में मुख्य चौराहे पर आज सुबह प्रशासन की बड़ी कार्यवाही हुई। विवादित जनपद पंचायत कटघोरा द्वारा 2008 में आबंटित की गई शासकीय भूमि पर संचालित 9 दुकानों को राजस्व विभाग ने सील कर दिया है।

जनपद पंचायत द्वारा दिए गए लीज को न्यायालय ने निरस्त कर दिया है, जिसके तहत आज सुबह 9 बजे कटघोरा एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर सभी दुकानों को सील किया।

इस मामले में दुकानदारों ने बताया कि उन्हें पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि उनकी दुकानें शासकीय भूमि पर संचालित हो रही हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी दुकानें सील कर दी जाएंगी।

Latest News

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़: महिला से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा (आधार स्तंभ)  :  जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए महिला से अनाचार करने...

More Articles Like This

- Advertisement -