त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण कार्यक्रम फिलहाल स्थगित

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : प्रदेश में होने वाली आगामी त्रिस्तरीय पंचायत के लिए आरक्षण कार्यों जिसे 17 दिसंबर से संपादित किया जाना था अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि इस विभाग द्वारा जो आदेश 11 दिसंबर को जारी की गई थी उसमें 17 दिसंबर से त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण किया जाना था लेकिन इस कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पत्र में स्थगित किए जाने का कारण नहीं लिखा गया है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में नगर निगम और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ किया जाना है। माना जा रहा था कि आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संभवतः फरवरी में चुनाव हो सकती है लेकिन आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित होने से चुनाव का समय भी बढ़ने की संभावना नजर आने लगी है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -