स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत, आरकेटीसी में ड्राइवर का काम करता था मृतक

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में शराब भट्टी के पास स्कूटी चालक ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। मृतक की रघुवीर कौशिक के रूप में पहचान हुई है, जो मूलतः पौना अकलतरा क्षेत्र का निवासी था। वह कुछ साल से भद्रापारा बालको में निवास कर रहा था और आरकेटीसी में ड्राइवर का काम करता था। आज सुबह रघुवीर रामपुर भट्टी से गुजर रहा था। इसी बीच स्कूटी चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दुर्घटनाकारित स्कूटी चालक ने ही जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। स्कूटी चालक गंगाराम, लालघाट का निवासी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन के आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Latest News

BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, कार जब्त; बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  एक कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ...

More Articles Like This

- Advertisement -