एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला, मामला कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली का है

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  सनसनीखेज और लोमहर्षक घटनाक्रम में एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे पत्नी सतरूपा साहू की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मामला कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली का है। घटना देर रात की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि युवक ने पत्नी को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत की नींद सुलाने के बाद दोनों बच्चियों के ऊपर भी वार किया जिससे एक बच्ची की हालत गंभीर है। युवक ने वार करने के बाद खुद भी अपना नस काट लिया है। खबर मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -