दीपका में दिनदहाड़े चोरी, सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले के दीपका क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा मामला बी-377 एनसीएच दीपका कॉलोनी निवासी दीपक राठौर के मकान का है, जहां अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर सोने-चांदी के गहनों और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली।

घटना की जानकारी के अनुसार, दीपक राठौर सुबह 8 बजे अपने कार्य स्थल पर गए थे। दोपहर 12 बजे जब वे घर लौटे, तो मकान के पीछे के दरवाजे टूटे हुए मिले। घर के अंदर जाकर सामान की जांच करने पर उन्हें पता चला कि घर पर रखे सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान अलमारी से चोरी हो गए हैं।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े हुई इस चोरी से भय का माहौल व्याप्त हो गया है। दीपका पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने...

More Articles Like This

- Advertisement -