NCDC स्कूल के बाहर छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट, एक का फूटा सिर

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  एसईसीएल स्थित एनसीडीसी आत्मानंद हाई सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर में चोट आई और खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड के पास हुई, जहां लंच ब्रेक के दौरान एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच विवाद हुआ और फिर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस की आने की सूचना मिलने पर सभी छात्र मौके से फरार हो गए।

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ.अलका फ्लिप्स ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें मीडिया से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि हमें घटना के समय की सही जानकारी नहीं है, लेकिन यह लंच ब्रेक में हुई बताई जा रही है। फिलहाल छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

इस स्कूल में इससे पहले भी छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। यह मामला स्कूल प्रशासन और पुलिस के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -