मारपीट और झपटमारी करने वाले बदमाश गिरफ़्तार

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर लगातार बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में 10.11.2024 को शाम लगभग 6 बजे आरोपीगण कोरी डैम से वापस आते समय लापरवाही पूर्वक ऑटो चलाते हुए प्रार्थी अक्षय साहू की कार को ठोकर मार दिए। ठोकर के बाद ऑटो सवार युवकों ने अक्षय साहू के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी का पर्स छीनकर भाग गए। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए, उनसे मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सकरी के साथ समन्वय बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई तथा आरोपियों को घटना के 2 घण्टों के भीतर ही धर-दबोचा गया। आरोपियों में से 1.भागबली बंजारे पिता विष्णु बंजारे, उम्र 21 वर्ष, साकिन शांति नगर, उस्लापुर, 2. महेश दास मानिकपुरी पिता मिलन दास, उम्र 23 वर्ष, साकिन वैष्णवी विहार, 3. विक्रम साहू पिता नारायण साहू, उम्र 21 वर्ष, डिपरापारा, उस्लापुर, 4. लक्ष्मण वर्मा पिता भगवान सिंह, उम्र 22 वर्ष, साकिन वैष्णवी विहार, उस्लापुर, 5. रोहित यादव पिता रामचन्द्र यादव, उम्र 21 वर्ष, साकिन शांति नगर, उस्लापुर, 6. सतीश राजपूत पिता रामा राजपूत, उम्र 26 वर्ष, साकिन शांति नगर, उस्लापुर

के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं, एवं उनको गूंडा बदमाश की सूची में जोड़ दिया जाएगा।

Latest News

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम, दिसंबर में दिख सकता है चक्रवात का असर

 रायपुर(आधार स्तंभ)  :  छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बादलों का प्रभाव पूरी तरह खत्म नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -