कोरबा पुलिस ने लगाई प्रदर्शनी,लोगों को किया जागरूक

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 के अवसर पर कोरबा पुलिस ने घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में एक प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में सायबर सेल, महिला सेल, यातायात पुलिस और आर्म्स शाखा ने लोगों को जागरूक किया।

सायबर सेल ने साइबर फ्रॉड और साइबर जागरूकता पर जानकारी दी, जबकि महिला सेल ने महिला संबंधी अपराधों के बारे में बताया और अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया, जबकि आर्म्स शाखा ने विभिन्न हथियारों का प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को पुलिस के कार्यों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह प्रदर्शनी लगाई गई थी।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -