करंट लगने से शिक्षक की हुई मौके पर ही मौत

Must Read

सारंगढ़ (आधार स्तंभ) : राज्योत्सव के लिए खेलभाटा स्टेडियम में चल रही तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बैनर लगाते समय करंट की चपेट में आने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, खेलभाटा स्टेडियम में राज्योत्सव के आयोजन की तैयारी चल रही है। तमाम शासकीय विभागों की स्थल पर चल रही तैयारियों के बीच शिक्षा विभाग का बैनर लगाते समय शिक्षक भगत राम पटेल करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को देखते हुए तत्काल शिक्षक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जाँच उपरांत मृत घोषित कर दिया। 52 वर्ष सरकारी शिक्षक भगत राम पटेल भेड़वन में संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत था। इस घटना की जानकारी मिलते ही समारोह स्थल में हड़कंप मच गया है।

Latest News

दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा की मौके पर मौत, पिता गंभीर घायल

पेंड्रा(आधार स्तम्भ) :  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉलेज की...

More Articles Like This

- Advertisement -