पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : रायपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दीपक कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को बेमेतरा से गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

रायपुर पुलिस महिलाओं और बच्चियों से संबंधित अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों पर अनुसूचित जाति...

More Articles Like This

- Advertisement -