सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर एक ट्रक में अचानक लगी आग

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : छ.ग. के कोरबा जिले में सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर एक ट्रक में आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है लेकिन आग लगने के कारण ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। सुबह तक ट्रक से आग और धुआं निकल रहा था। लोगों की नजर जैसे ही ट्रक पर पड़ी वैसे ही सर्वमंगला पुलिस चौकी को सूचना दी गई। अंदेशा जताया जा रहा है,कि बीती रात ट्रक में आग लगी होगी मदद नहीं मिल पाने के कारण ट्रक पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गई। मौके पर न तो ट्रेलर का चालक मौजूद था और ना ही परिचालक। इस घटनाक्रम के पीछे असमाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -