कलेक्टर के निर्देशन में श्रमदान और सफाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Must Read

 

सक्ती (आधार स्तंभ) : भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती प्रीति पवार के उपस्थिति में ग्राम पंचायत धनपुर के आश्रित ग्राम गुढवा में स्थित जलप्रपात पर्यटन स्थल में स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनआरएलएम हमर संगवारी नगरदा क्लस्टर के महिलाओं ने विशेष योगदान दिया। यह कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत 14 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 गांधी जयंती तक स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं श्रमदान के लिए आए हुए सभी लोगों ने स्वच्छता के प्रति शपथ भी ली। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती उषा कंवर, सचिव श्री विशाल सिंह, विकासखंड समन्वयक श्री निखिल कश्यप, क्लस्टर समन्वय श्री सहेन्द्र सारथी एवं अन्य स्थानीय ग्रामीणजन सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -