पेट्रोल पंपों के टॉयलेट एवं नलों का उचित रख रखाव करने संभागायुक्त ने दिए निर्देश

Must Read

 

सक्ति (आधार स्तंभ) : कमिश्नर महादेव कावरे ने पेट्रोल पंपों में आम जनता के उपयोग के लिए बने टॉयलेट की नियमित साफ सफाई और रख रखाव सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को इस आशय का पत्र भी लिखा है। संभागायुक्त ने जारी पत्र में कहा है कि जिलों में भ्रमण और निरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि पेट्रोल पंपों में जन सुविधा के लिए बनाये गये टायलेट की रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था, दरवाजे ठीक से बंद नहीं होने व नल के टोटी टुटे हुए पाये गये हैं। कहीं कहीं पानी की नियमित आपूर्ति भी बाधित होना पाया गया। इसलिए जिलों में स्थित सभी पेट्रोल पंपों का अधिकारियों से निरीक्षण करा कर पंप मालिकों से इस व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु समुचित निर्देश प्रसारित करेंगे।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -