कटघोरा में सेंट्रल GST की दबिश,हार्डवेयर व्यवसायी से पूछताछ

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के कटघोरा में एक हार्डवेयर व्यवसायी के दुकान में जीएसटी ने दबिश दी ह। केंद्रीय जीएसटी की रायपुर से आई टीम के अधिकारियों द्वारा अंबिकापुर मार्ग में स्थित अंजनी हार्डवेयर की दुकान में शटर गिराकर जांच पड़ताल सुबह 10 बजे से की जा रही है।

इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है और ठेकेदारों में सुगबुगाहट भी है।

कच्चे बिल में हो रहा काम, जीएसटी की चोरी..?

जीएसटी की दबिश के बीच अन्य मामलों को लेकर यह भी चर्चा चल पड़ी है कि काफी समय से कई दुकानों से जीएसटी की चोरी हो रही है। कई मटेरियल सप्लायरों के द्वारा ठेकेदारों से सांठगांठ कर कच्चे बिल पर काम किया जा रहा है। निर्माण सामग्रियों जैसे सीमेंट और सरिया की कच्चे बिल पर बिक्री हो रही है जबकि इसके लिए जीएसटी बिल लगना चाहिए। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोगों के द्वारा पांच प्रतिशत कमीशन लेकर जीएसटी बिल को बेचने का भी काम किया जा रहा है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -