अस्पतालों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चिकित्सा कारोबारियों और चिकित्सकों की बैठक

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) : आज दिनांक 25.8.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में विभिन्न चिकित्सा व्यवसायियों और चिकित्सकों की बैठक ली गई । बैठक में शासकीय अशासकीय चिकित्सालय में कैजुअल्टी सहित सभी ऐसे स्थानों पर जहां मरीज के परिजनों तथा जन सामान्य की आम आवाजाही रहती है गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी एवं आवश्यकता के अनुरूप निजी सुरक्षा कर्मी रखते हुए आकस्मिक स्थितियों से निपटने के उद्देश्य से अग्नि शमन यंत्र रखने पर चर्चा कुछ गई । विषम परिस्थितियों में स्थानीय थाना, चौकी संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष व डायल 112 के नंबर पुलिस सहायता लिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई ।

चिकित्सकों की ओर से यह सुझाव आया की समय-समय पर स्थानीय पुलिस पार्टी द्वारा चिकित्सालय में पेट्रोलिंग किए जाने की आवश्यकता है जिस पर सहमति बनी स्थानीय पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा अस्पतालों में समय-समय पर भ्रमण किया जाएगा । मीटिंग में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा साहू हॉस्पिटल कोरबा कृष्णा हॉस्पिटल श्वेता नर्सिंग डीके हॉस्पिटल बाल्को हॉस्पिटल एनटीपीसी हॉस्पिटल सीएसईबी हॉस्पिटल च गेवरा सहित तमाम चिकित्सालय के चिकित्सक उपस्थित थे । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र मीणा तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के द्वारा सुरक्षा बरते जाने के संबंध में आवश्यक चर्चा करते हुए चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा तथा संपत्ति की क्षति या हानि की रोकथाम) अधिनियम 2010 के उपबंधों के संबंध में भी चिकित्सकों को अवगत कराया गया ।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -