बांगो बांध के 5 गेट खुले

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर है कि हसदेव मिनीमाता बांगो बांध के 5 गेट खोले दिए गए हैं। इससे पहले कल रात 9 बजे 3 गेट खोले गए थे,रात में जल भराव बढ़ने पर 2 और गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है।

बताया गया कि तीन साल बाद मिनीमाता बांगों बांध के 5 गेट खोलने की नौबत आई है। बागो बांध से 24 अगस्त को रात्रि 9.10 बजे से 9449 क्यूसेक पानी 3 रेडियल गेट को आंशिक रूप से खोलकर रिलीज किया जा रहा था।आज सुबह 7 बजे रेडियल गेट से 16945 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, फिर सुबह 8.30 बजे से 5 रेडियल गेट से 24610 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कोरिया, चिरमिरी व कोरबा में लगातार बारिश से बांगो बांध 95 प्रतिशत से अधिक भर चुका है जिसके कारण 5 गेट से लगभग 25 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डुबान क्षेत्र में प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।

Latest News

बिलासपुर में खौफनाक लूट: ज्वेलरी कारोबारी पर फायरिंग, सिर पर कट्टे से हमला कर बदमाश फरार, मौके पर पहुंचे IG, CCTV खंगाले जा रहे,...

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार देर रात हुई सनसनीखेज लूट की वारदात से शहर में...

More Articles Like This

- Advertisement -