विभाग के कर्मचारियों और कुमकी हाथी की कोशिश रही नाकाम, भेज दिया गया है वापस

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ ) : क्षेत्र के जंगल में डेरा जमाए हाथी को खदेड़ने की कोशिश नाकाम रही। कुमकी हाथी को 11 दिन कड़ी मेहनत करने के बाद भी छाता जंगल से नहीं खदेड़ नहीं पाए। गुरुवार की सुबह कुमकी हाथी को वापस भेज दिया गया है।

दरअसल कुमकी दल का हाथी जब भी जंगल में प्रवेश करता था, दंतेल हाथी कुमकी हाथी को देखकर तेजी से दूर भागता जाता था। कुमकी हाथी और वन विभाग के कर्मचारियों की सभी कोशिश नाकाम रही।

दंतेल हाथी को खदेड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने भरसक प्रयास किया। रात के समय अंधेरे में मशाल जलाकर दंतेल हाथी को जंगल से खदेड़ने की कोशिश की गई। जेसीबी के माध्यम से क्षेत्र को साफ कराया गया था। जिससे हाथी के पैरो के निशान का पता लगाया जा सके। लेकिन वन विभाग सफल नहीं हुआ। अब हाथी ने जंगल में डेरा जमा लिया है।

इसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में डर बना हुआ है। ग्रामीण इलाके में लगातार ठहरने के कारण सब स्टेशन के पास विचरण करते पाए जाने पर बिजली घंटों तक बंद कर दी जाती है। जिससे क्षेत्र के ग्राम वासियों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -