ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग का एक और आरोपी गिरफ़्तार

Must Read

 

 

पूर्व में दो आरोपी सहित लूटे गये मोबाइल, नगदी रक़म व घटना में प्रयुक्त हथियार को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया जा चुका है।

कोरबा (आधार स्तंभ) : श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग के फ़रार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र 23 वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15/06/24 के 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के 02 आरोपियों को गिरफ़्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, उक्त प्रकरण के आरोपी महेंद्र कुमार खटकर उर्फ़ भाका पिता भगत राम खटकर उम्र 22 वर्ष निवासी तिलाईपाली थाना सरसिवा ज़िला सारंगढ़ हाल मुक़ाम रानी रोड कोरबा फ़रार हो गया था जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 16/08/2024 को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे अपराध क्रमांक 342/2024 धारा 395,34 भा०द०वि० एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत  न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

उक्त आरोपी को पकड़ने में प्र आर अवधेश यादव तथा आरक्षक हितेश राव का विशेष योगदान रहा।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -