KORBA जिले के कटघोरा विकासखण्ड में “गौ सेवा गतिविधि” की हुई बैठक

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कल दिनांक 08 अगस्त को शाम 5 बजे कटघोरा खण्ड संयोजक महेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में नगरपंचायत छुरीकला में गौ सेवा गतिविधि के उद्देश्यों को कृषकों के बीच चर्चा में रखे गये। रासयनिक उर्वरकों का फसलों में उपयोग के कारण गुणवत्ता में कमी पाय जाना, अनेको बीमारी का उपज एवं अन्य कमी पर चर्चा की गयी। साथ ही जैविक खाद , कीट नियंत्रक, जीवामृत, घनामृत आदि के प्रयोग से भूमि की उर्वरता कैसे बढ़ायी जा सकती है,इस पर भी बात की गयी। जिनमें से कुछ कृषक भाई दिन दयाल देवांगन, जितेन्द्र साहु आदि ने बताये कि उनके द्वारा जैविक खेती कुछ स्तर पर किये जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में गौवंशों से खेतों में फ़सलों के नुकसान से बचाव एवं सड़को पर एक्सीडेंट से बचाव हेतु भी चर्चा किये गये। जिसमें सर्व सम्मति से गायों को चराने व उनके रखरखाव हेतु गौठान में व्यवस्था की बात हुई। ताकि फ़सलें एवं गौवंश सभी सुरक्षित रहें।

बैठक के दौरान नगर पंचायत अधिकारी श्री देवांगन, कटघोरा खण्ड संयोजक महेंद्र सिंह राजपूत, कुंवर राजवर्धन सिंह, राधे बिन्झवार ,बाल गोविंद देवांगन, हीरा लाल यादव, घनाराम केंवट, जैतरुराम केंवट, रामनाथ साहु आदि कृषकों की उपस्थिति रही।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -