इस वर्ष कुल 394 गुम इंसान को किया जा चुका है बरामद

Must Read

 

 

कोरबा (आधार स्तंभ) :  पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बच्चो की दस्तयाबी के लिये तत्काल कार्यवाही करे।

पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशों के पालन हेतु दिनांक 31/07/2024 को थाना बांगो के द्वारा कुल 02 गुम बालिका को दस्तयाब किया गया।

ज्ञात हो कि नाबालिको के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है , अतः प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जाता है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी हेतु तत्काल प्रयास किया जाता है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत वर्ष 2024 में अभी तक कुल 394 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है जिसमे 88 पुरुष, 202 महिला, 23 बालक एवं 81 बालिकाएं हैं ।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -