कुसमुंडा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लक्ष्मण बायपास मार्ग हुआ जलमग्न, आवागमन हुआ बाधित

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कुसमुंडा क्षेत्र में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नालों के साथ साथ कई सड़के जलमग्न हो गई है। ताजा दृश्य कुचेना लक्ष्मण नाला बायपास मार्ग का है,जहां सड़क पर भारी पानी भर गया है, आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। रेल पुल के नीचे आज सुबह एक स्कूल बस भी घंटों फंस गई। यहां रेल्वे द्वारा नई रेल लाइन बिछाने एवम इन अतिरिक्त पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है ऐसे में पानी के निकासी का मार्ग भी बाधित हो गया है,जिस वजह से इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है। यहां किसी वक्त भी अप्रिय घटना घट सकती है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -