बस और ट्रक का जबरदस्त भिड़ंत ,हादसे में यात्रिओं को मामूली चोट

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा चौकी-मोरगा के पास ट्रक और बस में भिड़ंत यात्रियों को मामूली चोट 112 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे में आज की तड़के सुबह भीषण हादसा हो गया, बताया जा रहा है की यात्री बस क्रमांक CG.07. CP. 9909 (नवीन बस) जो औरंगाबाद बोधगया से चलकर रायपुर दुर्ग भिलाई के लिए जा रही थी, इस दौरान बागों थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हाईवे पर खड़ी एक कोयला से लदी ट्रक क्रमांक CG.22.J.3891 से जा टकराई।

हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस की तस्वीरें देखकर बड़ी अनहोनी की आशंका हुई परंतु सभी यात्री सुरक्षित है, कुछ लोगों को मामूली चोट आई है, जिनका मौके पर मौजूद हाईवे एंबुलेंस की मदद से घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

चुकीं घटनास्थल पर बारिश और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सभी यात्रियों को डायल – 112 वाहन एवं हाईवे एंबुलेंस की मदद से सुरक्षित स्थान पर लाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डायल 112 में तैनात आरक्षक रामसिंह और चालक नीरज पांडेय ने बड़ी सुझबुझ के साथ यात्रियों को दूसरी बस की मदद से उनके गंतव्य स्थान के
लिए रवाना किया गया।
Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -