अंगार में धकेलने वालो के खिलाफ जुर्म हुआ दर्ज, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : मुस्लिम धर्मावलम्बियों का पर्व मुहर्रम आज है। इससे पहले मंगलवार को कत्ल की रात थी। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा परंपरागत आयोजन किए जाते हैं जिसमें ताजिया का निर्माण प्रमुख है। हसन-हुसैन की शहादत को याद करते हुए ताजिया निर्माण स्थल पर अलाव जलाया जाता है और उस मंजर को याद करते हैं। इसी कड़ी में करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा में भी आयोजन किया गया जिसमें अंगार (अलाव) जलाकर उसके आसपास लोग मौजूद थे। यहां 14-15 साल के गांव के किशोरवय लड़के भी मौजूद थे। इन्हीं में शामिल एक किशोर सरवन भी मौके पर था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर लड़कों में तू-तू मैं-मैं हो गया और धक्का-मुक्की में सरवन जलते अंगार में गिर पड़ा।

सरवन के अंगार में गिरते ही अफरा- तफरी मच गई और उसे तुरंत बाहर निकाला गया। सरवन का पीठ का कुछ हिस्सा झुलस गया है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही रात में डायल 112 की टीम और करतला पुलिस मौके पर पहुंची थी। करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह ने बताया कि हालात सामान्य है और किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। वे गांव वालों के लगातार संपर्क में हैं।

 

 

Latest News

परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. भास्कर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  बरपाली/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र श्री भास्कर महतो का आकस्मिक...

More Articles Like This

- Advertisement -