लापरवाह पिकअप चालक ने एम्बुलेंस को मारी भीषण टक्कर मरीज व परिजन से भरी एम्बुलेंस पुल से निचे गिरते गिरते बची

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग के गुरसिया पुल मे आज सुबह करीब 3 बजे रात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां मरीज लेकर अंबिकापुर से रायपुर जा रही एम्बुलेंस को लापरवाह पिकअप चालक जो कि कम्पनी कि सोल्ड पिकअप लेकर अंबिकापुर कि पर जा रहा था जिसने एम्बुलेंस को जोरदार ठोकर मार दी, इस दुर्घटना से एम्बुलेंस के सामने के टायर के प्रखच्चे उड़ गए और मरीज व परिजन से भरी एम्बुलेंस पुल से निचे गिरते गिरते बची,

इस भीषण हादसा के बाद वाहन पुल के बिच मे ही खड़ी हो गई जहा दोनों तरफ वाहनों कि लम्बी कतार लग गई, मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि वही पिकप चालक शराब पी रखी थी जिसके वजह से यह हादसा हुआ, लेकिन इतनी बडी दुर्घटना होने के बावजूद एम्बुलेंस चालक के सूझबूझ से मरीज समेत परिजनों को नदी मे गिरने से बचा लिया गया, मरीज के तड़पते हुए नजारे से सभी आहत जरूर थे लेकिन समय पर उपस्थित अन्य एम्बुलेंस कि व्यवस्था करने मे देरी हो रहि थी, वही डायल 112 कि मदद से पिकप जप्त कर यातायात व्यवस्था सुधार किया गया, और काफ़ी समय बाद अन्य 108 एम्बुलेंस से मरीज को रायपुर शिफ्ट किया गया।

Latest News

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कई ग्रामों में मनाई बाबा साहेब की जयंती, कथरीमाल में प्रतिमा का किया अनावरण

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया ने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम—नोनबिर्रा, केराकछार (रजगामार), बेन्दरकोना,...

More Articles Like This

- Advertisement -