करेंट लगने से हुई डंफर ऑपरेटर की मृत्यु,क्षेत्र में शोक की लहर ही

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डंफर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ आदर्श नगर कुसमुंडा निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र की अमन सिंह की बीते शुक्रवार की देर रात करंट की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा कर्मी रविंद्र सिंह का पुत्र अमन सिंह उम्र लगभग 21 वर्ष बिलासपुर जिले के जेके इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज से कुछ दूर अशोक नगर इलाके में किराए के मकान में अपने दोस्तों के साथ निवासरत था। बीते शुक्रवार की रात उसी किराए के मकान की छत में मित्रों के साथ बैठा हुआ था जहां छत के ऊपर से गुजरी हुई बिजली की तार में अचानक उसका हाथ लग गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जैसे तैसे उसे साथियों ने बिजली के तार से छुड़ाया और उसे अस्पताल ले गए । जहां इलाज के दौरान उसकी दुखद मृत्यु हो गई। अल्प आयु में युवा की इस दुखद घटना की सूचना से कुसमुंडा क्षेत्र में शोक की लहर ही।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -