आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत,दो झुलसे

Must Read

पेण्ड्रा(आधार स्तंभ): पेण्ड्रा जिले में मानसून की पहली बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी झुलस गए। झुलसे युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के रहने वाले तीन दोस्त मना सिंह, नरेंद्र सिंह और लल्लू यादव अपने गांव मझगवां से बगड़ी जलाशय मछली पकड़ने निकले थे। जब ये तीनों मछली पकड़ रहे थे तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद तीनों साथी बारिश से बचने के लिए बगड़ी जलाशय से सेवरा की ओर जाने वाले सड़क किनारे एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे रुक गए।

इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे मना सिंह की मौके पर मौत हो गई वहीं नरेंद्र सिंह और लल्लू यादव झुलस गए। जिसके बाद गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर सभी को 108 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां पर जांच उपरांत डॉक्टरों ने मना राम को मृत घोषित कर दिया। यह जबकि नरेंद्र सिंह और लल्लू यादव जो आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए थे उनका इलाज शुरू किया गया।  फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -