नगर निगम के AE और SE के घर की तलाशी,दस्तावेज जप्त

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) : नगर पालिक निगम के दर्री जोन के दो अधिकारियों AE डीसी सोनकर और SE देवेंद्र कुमार स्वर्णकार को कल 35000 रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा।अब इसमें एसीबी की टीम द्वारा एक और बड़ी कार्यवाही की जा रही है। दोनों ही घूसखोर निगम अधिकारियों के घर में अब ACB की टीम द्वारा छापा मार कार्यवाही करते हुए इन अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा लिया जा रहा है । यह पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने रिश्वत के पैसों से कितनी संपत्ति बनाई है या क्या-क्या सामान लिए हैं। आय से अधिक संपत्ति की पड़ताल हो रही है। यह पड़ताल किया जा रहा है कि उनकी जितनी सरकारी तनख्वाह है उसके मुताबिक इन्होंने किस पैमाने पर संपत्ति और सुख-सुविधाओं का अर्जन किया है।

बता दें कि आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर यह एक अलग तरह की बड़ी कार्यवाही की जा रही है।अमूमन पहले देखा जाता था कि रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया जाता था लेकिन इस बार न्यायालय से सर्च वारंट की अनुमति लेकर संपत्ति की भी जांच की जा रही है। दोनों घूसखोर अधिकारियों के संपत्ति जांच उपरांत आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज हो सकता है।ईओडब्ल्यू,एसीबी के आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर किए जा रहे इस बड़े एक्शन के बाद अन्य घूसखोरी अधिकारियों मे हड़कंप मचा हुआ है जिन्होंने रिश्वत के पैसों से अकूत बेमामी संपत्ति बनाई है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -