एक कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से कर दी हत्या

Must Read

पुलिस ने फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया आरोपी को

कोरबा(आधार स्तंभ) :  एक कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी अनुसार बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दोंदरो निवासी दिलचंद केंवट 55 वर्ष पर उसके पुत्र अशोक केवट ने टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। रविवार रात करीब 11:30 बजे हुए इस घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत ने मातहतों के साथ घटनास्थल पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ की। हत्या के आरोपी को फरार होने से पहले दबोच लिया गया। आरोपी केरल में रहकर रोजी मजदूरी करता था और पिता के बुलाने पर घर आया था। शादी की बात को लेकर विवाद में पिता के ऊपर टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई अन्यथा आरोपी केरल फरार होने की तैयारी में था। आरोपी के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -